Posts tagged ‘aksar’
अक्सर सोचा करता हूँ इस दुनिया के बारे में…
अक्सर सोचा करता हूँ इस दुनिया के बारे में …
हर काम सोच समझकर करता हूँ इस दुनिया के बारे में…
कभी दुःख तो कभी सुख ,
कभी धुप तो कभी छाव ,
कभी ठहाको की हसी तो कभी पलकें भीगी ,
कभी प्यार तो कभी तकरार ..
अक्सर सोचा करता हूँ इस दुनिया के बारे में …
हर काम सोच समझकर करता हूँ इस दुनिया के बारे में…
कभी शांत झील का अहसास तो कभी समुद्र का तूफान ,
कभी सपनों का बनाना तो कभी मोतियों सा बिखर जाना ,
कभी असफल होना तो कभी मंजिल को छू जाना ,
कभी किसी साथी का मिलना तो कभी उसका बिछुड़ जाना ..
अक्सर सोचा करता हूँ इस दुनिया के बारे में …
हर काम सोच समझकर करता हूँ इस दुनिया के बारे में…
कभी जन्म तो कभी मुत्यु ,
कभी हकीक़त तो कभी फ़साना ,
कभी खुशिया तो कभी गम का खजाना ,
कभी बरसात तो कभी सूखे का अहसास ..